हेलीकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे कैप्टन वरुण सिंह की हालत बिगड़ी,लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

नई दिल्ली : बीती 8 दिसंबर को भयावह और दुखद हादसा हुआ जिसनें सभी को हिला कर रख दिया। तमिलनाडु के कन्नूर में हुए भयावह हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 12 अन्य का निधन हुआ था। लेकिन इस बड़े हादसे में यूपी के गोरखपुर में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बच गए थे। लेकिन उनकी हालत गंभीर बनीं हुई थी। लाइफ सपोर्ट  लेलिया गया था लेकिन आज ताज़ा खबर है कि स्वास्थ्य को लेकर भारतीय वायु सेना ने बताया कि सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है लेकिन स्थिर है। वरुण सिंह का इलाज बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में चल रहा है जहां वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। 

देश में आज तक इतिहास में हुए बड़े हादसों में से एक बन चूका है तमिलनाडू हादसा जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही इसमें बच पाए थे लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पूरे देश में उनके जीवन के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं, सलामती की दुआएं लोग कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *