गौरतलब है कि करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब महीप के साथ-साथ सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी कोविड संक्रमित हैं। इनके इस संक्रमण का कारण जमकर पार्टी करना बताया जा रहा है। आपको बतादें कि कुछ दिन पहले ही करीना कपूर,अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान रिया कपूर और करण जौहर की पार्टी में गए थे। रिया की पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मसाबा गुप्ता भी थीं। आज बीएमसी करीना कपूर की बिल्डिंग और अमृता अरोड़ा की बिल्डिंग में कोविड टेस्टिंग कैंप भी लगा रही है।
संजय कपूर ने महीप के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जारी करते हुए,कहा कि ”हां, वह हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है।
” बीएमसी ने ये भी कहा है कि सीमा खान को ही सबसे पहले कोविड -19 हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने बताया है कि कुछ मेडिकल टीमें करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के घरों में RT-PCR COVID-19 परीक्षण करेंगी। पूरे एरिये को सैनेटाइज़ भी किया गया है। अब करीना कपूर संक्रमण के बाद अच्छा मेहसूस कर रही हैं। दोनों बच्चे भी करीना के साथ ही हैं और वे होम क्वारंटीन हैं। इसपर करीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

