Omicron Live Update : देश में ओमीक्रॉन की रफ़्तार हुई तेज़,दिल्ली में चार नए मामलें आए सामने

नई दिल्ली : भारत में ओमिक्रॉन वायरस ने अपने अधिक पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अब देश में कुल संख्या बढ़कर 45 हो गई है। कोरोना की तरह सबसे अधिक मामलें ओमिक्रोन के महाराष्ट्र में ही निकले हैं। महाराष्ट्र के बाद अधिक मामलें राजस्थान में है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्र ने राज्यों से जांच प्रक्रिया को भी तेज़ करने के निर्देश दिए हैं। 
चिंता की बात ये है कि आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के  चार और नए मामले निकले हैं। जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर छह पहुँच गई है। छह मामलों में से एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में, 35 कोरोना मरीज और 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,784 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 252 लोगों की मौत हो गई। 7,995 लोग स्वस्थ भी हुए।

ब्रिटेन में ओमिक्रोन से एक मौत –

ब्रिटेन के पश्चिम लंदन में पैडिंगटन के पास, एक वैक्सिनेशन क्लिनिक के दौरे पर गए बोरिस जॉनसन ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *