तीनों लोकों से न्यारी काशी की धरा पर मां गंगा को साक्षी मानकर आज परमपवित्र नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार किए गए श्री काशी विश्वनाथ धाम विश्व का शुभारंभ करने जा रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में मौजूद पीएम अपने संसदीय क्षेत्र काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की पूजा अर्चना करने के बाद पतित पावनी गंगा का दर्शन व स्मरण कर चुके है अब वो काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। काशी विश्वनाथ के सुन्दर और आकर्षक परिसर के स्वागत में पूरी काशी शिव दीपावली की पूरी तैयारी कर चुकी है।
आज पीएम देश की सभी नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर मुख्य यजमान होंगें और षोड्षोपचार विधि से आदि विश्वेश्वर का पूजा अनुष्ठान करेंगे। देवाधिदेव महादेव के विस्तारित दरबार की पूजा अर्चना के बाद मंदिर चौक पर पीएम देशभर के प्रमुख संतों के साथ रूबरू होंगें। आज पीएम मोदी महादेव के भक्त के रूप में गर्भगृह पहुंचेंगे।
गंगा तट से लेकर विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह तक बने काशी विश्वनाथ धाम का यह नया स्वरूप 241 साल दुनिया के समक्ष है। इतिहास में मंदिर को देख चुके श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर वर्ष 1194 से लेकर 1669 तक कई बार हमले हुए। ढाई दशक बाद पीएम मोदी ने आठ मार्च 2019 को मंदिर के इस भव्य दरबार का शिलान्यास किया।
33 महीने में बनकर तैयार हुए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पीएम कुछ ही देर में करेंगे उद्घाटन

