राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित,आतंकी हमले की आज 20वीं बरसी

आज ही के दिन संसद भवन पर 2001 में बेहद शर्मनाक और कायरता भरा आतंकी हमले की 20वीं बरसी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी तरफ लोकसभा संसद में भी एनडीपीएस एक्ट संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी।  इसके अलावा राज्यसभा में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश संशोधन विधेयक 2021 भी पेश किया जाएगा। आज नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा में बोला-  मैं राजनाथ सिंह से सहमत हूं कि भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक भूल थी। इसका खामियाजा भारतीय मुसलमानों को भुगतना पड़ रहा है। भारत-पाक लड़ाई धार्मिक तनाव को बढ़ाती है। 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एलओपी राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सांसदों ने 2001 के संसद हमले में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों को इसकी वर्षगांठ के अवसर पर श्रद्धांजलि दी।आज सोमवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (संशोधन) विधेयक, 2021 पर चर्चा और पारित होने की संभावना है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *