पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर विजिलेंस विभाग की छापेमारी ज़ारी है , इसी क्रम में हाजीपुर के श्रम अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के पटना और मोतिहारी के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। दीपक शर्मा के पटना के महावीर कॉलोनी स्थित आवास से टीम को बोरी में भरे रुपये मिले हैं। विजिलेंस टीम के अनुसार बोरी में मिले इन रुपयों की कीमत 2 करोड़ से अधिक है। श्रम अधिकारी दीपक शर्मा के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने आज छापेमारी की। पटना, हाजीपुर और मोतिहारी स्थित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी के दौरान पटना स्थित आवास से जो सामान मिला उसे देखकर विजलेंस की टीम भी हैरान रह गई। रेड के दौरान बैग और बोरी में रुपये भरे हुए मिले। अभी नोटों की गिनती जारी ही है।
बोरी में इतने नोट हैं कि उनकी गिनती के लिए नॉट काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार , विजिलेंस विभाग को इस बात की सूचना थी कि श्रम अधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने अवैध तरीके से उगाही की। अधिकारी हाजीपुर से पहले कैमूर में कार्यक्रत हैं , वहां मजिस्ट्रेट के रुप में चेकपोस्ट पर भी ड्यूटी की। बता दें कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर विजिलेंस विभाग नकेल कस रहा हैं। रोहतास के प्रभारी नगर आयुक्त राजेश गुप्ता के ठिकानों पर भी हाल में रेड मारी थी वहीं अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति का खुलासा चौंकाने वाला था। छापेमारी के दौरान राजेश गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता का एक बैंक लॉकर भी खोला गया। इस लॉकर से 8 लाख नकद के अलावा 10 लाख से अधिक के आभूषण भी बरामद किए गए।

