देहरादून पुलिस की आज हरभजवाला टीस्टेट के पास गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन पहले आरोपियों ने बसंत बिहार में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस उनकी तलाश में थी। आज सोमवार को सुबह ही हरभजवाला टीस्टेट के पास जंगल में ऑटो में सवार बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर रोका तो वे भागने लगे तभी पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया। बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
अब निजी भूमि पर बनेंगे हेलीपैड और हेलीपोर्ट, नीति को मंजूरी
प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से अब निजी भूमि पर भी हेलीपैड और हेलीपोर्ट…
THDC में हिस्सेदारी के लिए प्रदेश सरकार ने झोंकी ताकत
देहरादून : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 25 फीसदी हिस्सेदारी की कानूनी जंग जीतने के लिए उत्तराखंड सरकार ने पूरी झोक…
आज खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट,4620 यात्री हुए रवाना
केदारनाथ : केदारनाथ में मौसम आज साफ है, जिसके मद्देनज़र आज धवार को सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4620 यात्री…

