नई दिल्ली : देश में शोक की लहर है क्यूंकि बीते दिन बुधवार को सीडीएस बिपिन रावत और उनकी समेत अन्य 11 जवानों की हेलीकॉप्टर हादसे में दर्दनाक निधन हुआ है। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरा देश हैरान और शोकग्रस्त है।हर किसी की ऑंखें नम हैं। मद्रास रेजीमेंटल सेंटर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई के लिए रखा गया है। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन भी पहुंचे। तेलंगाना की गवर्नर और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसई सुंदराजन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद इन्हें वायु सेना के विमान से दिल्ली लाया गया। एयरपोर्ट के रास्ते में उनके पार्थिव शरीर पर फूलों की बारिश कर उन्हें भावपूर्ण दिल से श्रद्धांजलि दी गई है।
बिपिन रावत और उनकी पत्नी का शव और अन्य जवानों का शव लेकर वायुसेना के एक विमान तमिलनाडु के सुलूर से दिल्ली पहुंच चुका है। थोड़ी देर में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीन सेना के प्रमुख भी उन्हें श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट जाएंगें ।

