दिल्ली के नए संसद भवन के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले जितेंद्र ने बीती रात बृहस्पतिवार उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसका पता चलते ही जिले में पुलिस अलर्ट हो गई।छपरौली कस्बे की पट्टी धंधान में रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई जितेंद्र ने कई साल पहले हुई घटनाओं में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में भी शिकायत कर रखी थी।मंगलवार को जितेंद्र ने दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। चिंताजनक बनी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात कस्बे के काफी लोग दिल्ली चले गए। उधर कस्बे में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई।
दिल्ली में नए संसद भवन के सामने जितेंद्र ने लगाईं खुद को आग, पुलिस अलर्ट

