गौरतलब है कि 12 सांसदों का निलंबन मामला अब तूल पकड़ रहा है। आज इस मामलें पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद में कहा कि अगर वे सभी सांसद माफ़ी मांगें। उन्होंने कहा कि अभी भी माफी मांग लेंगे, तो हम निलंबन वापस लेने के लिए हम पूरी तरह तैयार है। 12 सांसदों के निलंबन का विरोध कर रहे सांसदों का मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सपा सांसद जया बच्चन ने भी समर्थन किया। गांधी प्रतिमा के पास चल रहे धरने में दोनों नेता मौजूद रहे।शीतकालीन सत्र के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर बोले कि एक वर्ष हुए किसान आंदोलन में करीब 700 किसानों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने किसानों और देश से माफी मांगी, उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने कहा कि उनके पास मृतक किसानों का कोई आंकड़ा नहीं है।
आपको बतादें कि पंजाब सरकार ने लगभग 400 किसानों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया है। इसमें 152 लोगों को रोजगार भी दिया गया है। हमने हरियाणा के 70 किसानों की लिस्ट बनाई है। आपकी सरकार कहती है कि आपके पास उनके नाम नहीं हैं, लेकिन हमारे पास सभी के नाम उपलब्ध हैं। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक से पहले 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान भी किया गया।
संसद में बोले राहुल,सरकार के पास मृतक किसानों का आंकड़ा नहीं, हमारे पास सभी की सूची

