हरिद्वार: डॉक्टर की आँखों में मिर्ची पाउडर डालकर ढाई लाख रुपये की रकम लूट करने वाले गिरफ्त में

हरिद्वार: हरिद्वार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं अब मामला की न्यू रामनगर कॉलोनी का जहाँ दो दिन पूर्व शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने आयुर्वेद डॉक्टर के घर में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जिसके चलते डॉ के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद उन्हें बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लूटी। दरअसल,शनिवार को ये सभी बदमाश पेट दर्द का बहाना कर डॉक्टर की आवास  क्लिनिक पर उपचार के लिए पहुंचे थे। 


लेकिन जब किया गया तो आरोपियों ने डॉक्टर की पत्नी को बंधक बना लिया और फरार हो गए। पुलिस में हड़कंप मच गया। जल्दबाजी में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामलें को संज्ञान में लिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उसमें कोई सबूत हाथ नहीं लगा।

 हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी आयुर्वेद डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल (70) घर पर ही क्लीनिक का संचालन करते है। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक मरीज बनकर पेट दर्द का इलाज कराने के बहाने उनके पास पहुंचे। डॉक्टर को दिखाया और दवा भी खरीदी। इसके बाद दोनों डॉक्टर के कक्ष में बैठ गए और पीने का पानी मांगने लगे। डॉक्टर की पत्नी विजया पानी लेने अंदर चली गईं। इस बीच बदमाशों ने मौका पाकर डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दी और उन्हें बंधक बना लिया।

डॉक्टर की चीख सुनकर पत्नी पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी बंधक बनाकर बाथरूम में बंदी बना दिया।इसके बाद घर में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लेकर घर से भाग निकले। अचानक दिन में हुई इस बड़ी आपराधिक घटना की जानकारी से हड़कंप मचा गया पुलिस ने आनन्- फानन मौके पर पहुंची। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपती से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पूछताछ में पीड़ित दंपती ने बताया कि इसी सप्ताह उनके पोते की शादी है।बताया गया कि डॉक्टर दंपती ने इतनी रककम घर में इसलिए रखी थी क्यूंकि के परिवार में पोते की शादी का आयोजन होना था।  शुक्रवार को ही पोते की शादी के लिए डॉक्टर ने बैंक से रुपये निकालकर लाए थे। 

आज हुए दोनों संदिग्ध गिरफ्तार –शनिवार दोपहर डॉ राजेंद्र अग्रवाल के निवास स्थित क्लिनिक पर हुए इस लूट मामलें में आज ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत जानकारी मिलने पर एक्कड़ गांव के निकट दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *