देश में 24 घंटे में कोरोना के 8,306 नए मामले,एक्टिव केस हुए कम,दिल्ली में ओमीक्रॉन का एक मामला आया सामने

नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता दिख रहा है जिसके चलते भारत में अब इस ओमिक्रॉन वायरस के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। कोरोना के अब दैनिक मामलों में भी कभी कम कभी अधिक मालों का सिलसिला जारी है। अगर हम बात करें बीते कुछ दिनों की तो हर रोज 10 हजार से कम मामले निकल रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के शारजहा से जयपुर लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सुबह 3:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान यात्री संक्रिमित मिला है। हालांकि, ओमिक्रॉन के लक्षण के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है। आपको बतादें कि 3 करोड़ 46 लाख 41 हजार 561 कुल मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीज़ों की संख्या में भी बढ़ोतरी है। देश में  महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,555 पहुँच गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो,बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,306 नए मामले सामने आए हैं। बीते  रविवार के आंकड़ों पर नज़रदाले तो, आंकड़ों में पांच सौ मरीजों की कमी आई है।  8834 लोग स्वस्थ्य होकर घर भी गए हैं। अच्छी खबर इसे कहा जा सकता है कि कोरोना के सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। 552 दिन बाद कोरोना के कोरोना के एक्टिव केस कम हुए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले 98, 416 है। 

गौरतलब है कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सरकार ने इससे बचाव के लिए कोविड-19 टीके के बूस्टर डोज लगाने पर आज निर्णय लेने का विचार किया है इसपर आज फैसला आ सकता है।  भारत में टीकाकरण के लिए बना राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह आज विचार करेगा। बूस्टर डोज टीकों के नियमित डोज से अलग है।

दिल्ली में भी ओमिक्रॉन’ का पहला मामला आया सामने-

दिल्ली में भी कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ का पहला मामला सामने आया है। जो व्यक्ति ओमिक्रोण से ग्रसित पाया गया है वो हाल ही में तंजानिया से वापस आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *