ओमीक्रॉन पहुँचा गुजरात,72 साल के बुजुर्ग में ओमिक्रॉन की पुष्टि

ओमीक्रॉन का खतरा अब गुजरात में अपने पैर पसार रहा है। आज खबर मिली है कि जिम्बाब्वे से लौटने के बाद गुजरात के जामनगर शहर में 72 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से ग्रस्त पाया गया है। जिस व्यक्ति में ये वायरस पाया गया है, उसकी पुष्टि के बाद आज राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी सांझा की है। डॉन दिन पहले गुरुवार को कोविड-19 टेस्ट के बाद बुजुर्ग व्यक्ति का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए तत्काल भेजा गया था जिसमें उसके ओमिक्रोन ग्रसित होने की बात सामने आई।  
आपको बतादें कि गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहरे ने कहा कि यह व्यक्ति ओमिक्रॉन स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले कर्नाटक में दो व्यक्ति ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा ओमिक्रॉन स्ट्रेन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न के रूप में चुना गया है। दो मामले कर्नाटक में सामने आए थे। इनमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है और दूसरा स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *