हरिद्वार/ धर्मनगरी हरिद्वार के गोविंदपुरी में “स्थित सिंह होम्यो क्लिनिक” की तरफ से तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए आयोजित किया गया है। प्रथम दिन शिविर में लगभग 80 लोगों ने अपनी जांच कराई और मुफ्त दवाइयों का वितरण हुआ।
आज प्रथम दिन कार्यक्रम के संचालक डॉ समीर सिंह ने बताया कि आज दिन (शुक्रवार) से रविवार तक चलने वाले तीन दिवसीय शिविर में अलग अलग तरह की बीमारियों से सम्बंधित मरीज़ो की जांच हुई और उन्होंने सभी से कहा कि खानपान का सही नहीं होना बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। बुजुर्गों को घुटनों का दर्द, गठिया, बैक पेन, शुगर, एसिडिटी आदि अधिक है जिसको जड़ से मिटाने के लिए होम्योपैथी ही कारगर साबित हो रही है। इसी प्रकार युवाओं में बालों का झड़ना, एसिडिटी, खुजली, बवासीर आदि अधिक बढ़ता जा रहा है। महिलाओं में सफेद पानी आना बच्चेदानी में गांठ होना संबंधित बीमारियों में बहुत इजाफा हो रहा है। इन सभी बीमारियों को समय पर ही रोका जाना आवश्यक है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए क्लीनिक में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ है।
श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी सुमित तिवारी ने कहां की जो लोग आर्थिक स्थिति से कमजोर होते हैं और अच्छे डॉक्टर के पास इलाज के लिए नहीं पहुंच पाते उनके लिए इस प्रकार के शिविर बहुत लाभकारी होते हैं। मरीजों को शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवानी चाहिए जिससे भिन्न भिन्न बीमारियों से बचा जा सके। इस अवसर पर विनोद कुमार, आशू, नितिन, नीरज कुमार, पवन सिंह, सुधारानी, ममता, कमलेश, बबीता, रूपा, एहसान, राकेश, आयुष, नितिन, रविंदर, सोनू, मुकेश, मीरा, अनीता, संदर्भ जैन, मनीष जोशी, रविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

