देहरादून : जहाँ अब सभी राज्यों में सर्दियों ने दस्तक दी हैं वहीँ अब मौसम विभागों की तरफ से ठंडक बढ़ने का अलर्ट जारी हो रहा है जिसके चलते अब उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बिलकुल बदल गया है। आज सुबह (बुधवार) को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम खराब हो गया है,आज सुबह की शुरुआत कई इलाकों में कोहरे के साथ हुई। वहीं, अधिकतर इलाकों में घने बादलों का डेरा है। आसार है की बारिश और ओले पढ़ सकते हैं.
आपको बतादें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड भी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क ही रहा है। हल्के बादलों और हवाएं चलने से तापमान जरूर कम रहा लेकिन दिसंबर शुरू होते ही मौसम चक्र में भी बदलाव दिखाई देने लगेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी। औली में फरवरी माह में आयोजित होने वाला विंटर गेम्स कैयाकर्म की सभी तैयारी शुरू है। औली स्लोप में मशीनों से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू हो गया है।

