हिमाचल में भी यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय और फास्ट फूड काॅर्नर, रेहड़ी पर मालिक की आईडी लगानी अब से जरूरी होगा। लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी न हो। इसके लिए शहरी विकास एवं नगर निगम की बैठक में निर्देश जारी किया है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर यह खबर साझा की है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ ओर से इस संबंध में लिए गए फैसले को भी कोट किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खानपान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए थे। देश के विभिन्न क्षेत्रों में घटी ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन आदि के भी निर्देश दिए हैं साथ ही आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए।
Related Posts
आज सीएम धामी ज्योतिषियों को देंगे सम्मान
देहरादून : पांचवें एरा ज्योतिष महाकुंभ के दूसरे दिन आज सोमवार को एक तरफ जहां ज्योतिष की विभिन्न विधाओं पर टॉक…
प्रदेश में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी,भूस्खलन का खतरा बढ़ा
आज उत्तराखंड में फिर से बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के नैनीताल,…
यूपी में छठे चरण का मतदान हुआ खत्म,जानिए कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
यूपी : गौरतलब है कि आज यूपी में छटवे चरण का मतदान जोरो शोरो से हुआ.जिसके चलते कई जिलों से झड़प और…

