नई दिल्ली: आज संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है , और कल हुई सर्वदलीय बैठक के बाद आज सत्र के हंगामेदार होने की पूरी सम्भावना थी ,और ऐसा हुआ भी। वहीं हंगामे के बीच लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास हो गया है। और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के 15 मिनट बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। और जब कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष फिर से हंगामा करने लगा। लोकसभा के बाद राज्य सभा में भी इसे पास किया गया। कि लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पेश किया बिल पास होने के बाद कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम इस पर बहस करना चाहते थे।
कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लाया गया एक विधेयक कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में चर्चा के लिए पेश किया जिसे पास भी कर दिया गया। सत्र के शुरू होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने आज जैसे ही प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करने को कहा, वैसे ही कांग्रेस और अन्य कुछ पार्टियों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही एक प्रश्न को लिया गया। सदन में विपक्ष के सांसदों ने किसानों को न्याय दो’ के नारे भी लगाए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की , और कहा कि देश की जनता चाहती है कि सदन की कार्यवाही चले। लेकिन विपक्ष के ज़ोरदार हंगामे के बाद लसदान को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
.

