केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर नदी में गिरा है। कुछ दिन पहले हेलिकॉप्टर खराब हो गया था, जिसकी रिपेयरिंग होनी थी। MI-17 हेलीकॉप्टर से इस हेलिकॉप्टर को लिफ्ट किया जा रहा था। तभी थारू कैंप के पास वायर टूटने से हेलीकॉप्टर नीचे नदी में गिर गया।24 मई 2024 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से जिस हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी वो आज शनिवार सुबह क्रैश हो गया। इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया।हेली में कोई यात्री या समान नहीं था। खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। टीम ने सभी लोगों से अपील की है कि हेली क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित अफवाह न फैलाई जाए।
Related Posts
प्रदेश में मिलने जा रही बड़ी सुविधा, घर बैठे बड़ी सहूलियत
देहरादून : प्रदेशवासियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है जिसके अंतर्गत अब करीब सवा लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों…
नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड की कला की जीत, मिला पहला पुरस्कार
आपको बतादें कि उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड के कलाकारों ने सफलता का परचम …
ऋषिकेश ईएमएस में अब तीन घंटे ही होगा पंजीकरण, ऑपरेशन ठप
एम्स ऋषिकेश में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। इसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित…

