गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले की आवाज़ पूरे देश में गूंज रही है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, ‘CISF द्वारा अगर राज्य के एक अस्पताल को सुरक्षा देने की जरूरत आ पड़ी है, तो यह दर्शाता है कि सुप्रीम कोर्ट को इस प्रशासन पर बिल्कुल विश्वास नहीं है।’
वहीँ आरजी कर मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद अस्पताल की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौपी गई है। जिसके बाद सीआईएसएफ के डीआईजी आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज की दौरा करेंगे। मामले में संदीप घोष की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

