स्टैंडअप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस’ सीजन 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी का विवादों से नाता बना रहना जैसे अब आम सा हो गया है। मुनव्वर ने हाल ही में महाराष्ट्र के कोंकणी समुदाय के लोगों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर दिया था जिसके बाद से सोशल मीडिया के एक वर्ग ने उनका विरोध शुरू कर दिया। लोगों के गुस्से को बढ़ता देखकर स्टैंड अप कॉमेडियन को माफी मांगनी पड़ गई है। कॉमेडियन ने एक कॉमेडी शो में कोंकणी समुदाय पर अनुचित टिप्पणी की थी। जहां उन्होंने कहा था, ‘कोंकणी लोग दूसरों को मूर्ख बनाते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने एक अपशब्द का भी इस्तेमाल किया था। मुनव्वर की यह टिप्पणी उन्हें काफी भारी पड़ी और सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। कॉमेडियन ने एक कॉमेडी शो में कोंकणी समुदाय पर अनुचित टिप्पणी की थी। जहां उन्होंने कहा था, ‘कोंकणी लोग दूसरों को मूर्ख बनाते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने एक अपशब्द का भी इस्तेमाल किया था। मुनव्वर की यह टिप्पणी उन्हें काफी भारी पड़ी और सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। कोंकणी समुदाय के लोगों का मजाक उड़ाने वाले व्यक्ति के घर का पता है, उसे जल्द सबक सिखाएंगे।’
फिर विवाद में बुरे फंसे कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी, माफ़ी मांगी

