अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत के अमित रोहिदास पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया गया है। कल मंगलवार को जर्मनी के खिलाफ होने वाले पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में अब वो नहीं खेल सकेंगे। रोहिदास को रविवार को ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेड कार्ड दिखाया गया था जिस कारण वह दूसरे क्वार्टर से ही मैदान से बाहर चले गए थे। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस तरह भारतीय टीम करीब 42 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। हालांकि, हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने हार नहीं मानी और ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक की हॉकी स्पर्धा में आधिकारिक तौर पर अंपायरिंग की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की। यह शिकायत भारत और ब्रिटेन के बीच क्वार्टर फाइनल मैच से संबंधित थी जिसमें अंपायरिंग के कई फैसलों ने मैच के परिणाम को प्रभावित किया।एफआईएच इस अपील पर सोमवार को सुनवाई करेगा और अपना जवाब दाखिल करेगा।
सेमीफाइनल से ये खिलाड़ी बाहर, लगा प्रतिबंध

