उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के अंदर दो युवकों ने गंगाजल चढ़ा दिया है। सावन में आज शनिवार को दो युवक ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने पहुंचे। दोनों युवकों ने मुख्य मकबरे में स्थित तहखाने के दरवाजे पर गंगाजल चढ़ाने लगे। जिसका वीडियो सामने आया है। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दावा किया है कि तेजोमहालय शिव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाया है। गंगाजल चढ़ाते हुए वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। ये करतूत देखकर सीआईएसएफ द्वारा युवकों को हिरासत में लिया गया। मामले में थाना ताजगंज में दी गई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि महासभा के दो बब्बर शेर विनेश चौधरी और श्याम ने तेजा महालय में गंगाजल चढ़ाया है। ये हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
दो युवकों ने ताजमहल के अंदर किया कुछ ऐसा, हिरासत में लिया गया

