डेब्यू मैच में श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक,200 रन भारत के

कानपुर: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।  शुभमन गिल ने प्रदर्शन देते हुए 52 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने अपना पहला और मैच का दूसरा छक्का लगाया। इस बार उन्होंने एजाज़ पटेल को निशाने पर लिया और आगे बढकर लांग ऑन के ऊपर से छह रन बनाए।

श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा दोनों ने एक शानदार और अहम जुगलबंदी की है। टीम इंडिया के 150 रन पूरे हो गए हैं। हालांकि उसने यहां तक पहुंचने में अपने शीर्ष के चार बल्लेबाजों के विकेट भी गंवा दिए हैं। फिलहाल रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं,लंच के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और काइल जेमिसन ने आते ही ओवर की आखिरी गेंद पर गिल की गिल्ली उड़ा दी। गिल ने आउट होने से पहले 93 गेंद में 52 रन की पारी खेली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *