आज मनु महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में आजमाएंगी ज़ोर,मैच शुरू
आज पेरिस ओलंपिक का सातवां दिन हैं आज शुक्रवार को मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन मुकाबले में जोर आज़माएंगीं। अगर वह क्वालिफाई कर लेती है तो पदक की हैट्रिक लगाना चाहेंगी।हॉकी में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चुनौती पेश कर रही हैं। उनका क्वालिफिकेशन मुकाबला शुरू हो चुका है। शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। इस स्पर्धा में भारत की एक और निशानेबाज ईशा सिंह भी हैं। पेरिस ओलंपिक में अब तक दो पदक जीत चुकीं महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस खेलों के सातवें दिन शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। मनु से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी, जबकि एचएस प्रणय को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी।

