उत्तराखंड के 9 जिलों में पहाड़ों तक पहुँचेगी गैस पाइप लाइन,कंधे पर सिलिंडर ढोने से मुक्ति

देहरादून : अब उत्तराखंड राज्य में जल ही नौ जिलों में रसोई गैस पाइप लाइन पहुंचेगी। अब पहाड़ी इलाकों में जल्दी पहुंचेगी गैस। लोगों को कंधे पर रखकर गैस सिलिंडर ले जानें पड़ते थे जिससे निजात मिलेगी। इसके लिए पीएनजीआरबी (पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड) ने इन जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाने का सोचा है। 

बुधवार को विकासनगर-चकराता रोड स्थित एक होटल में 11वें सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) बिडिंग राउंड रोड शो आयोजित किया गया। इसमें पीएनजीआरबी ने उत्तराखंड और भारत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में अवसरों, उत्तराखंड और भारत के गैस बुनियादी ढांचे के साथ-साथ प्रमुख अन्य नीतियों पर भी बात की। 

पीएजीआरबी के सदस्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के नौ जिलों पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली और बागेश्वर में सिटी गैस वितरण योजना के तहत गैस पाइप लाइन बिछाए जाने का निर्णय लिया गया है।  सिटी गैस वितरण नेटवर्क के तहत कवर किया जाएगा। 

इसके अल्वा राजधानी देहरादून और हरिद्वार और उधमसिंघनगर और नैनीताल में काम चल रहा है। इस बारे सीईओ रमन चड्ढा ने कहा है कि उत्तराखंड के चार जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में पहले से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है।

पाइप लाइन पड़ने वाले 9 जिले –
पौड़ी गढ़वाल,उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल,पिथौरागढ़,चंपावत,अल्मोड़ा,चमोली, बागेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *