अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और कैंटर टक्कर, पांच मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बड़ी सड़क हादसा हुआ है जहां एक कार और कैंटर की भीषण टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हुई है और साथ ही इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ की खेर कोतवाली इलाके में अनाज मंडी के सामने देर रात ईको कार और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ईको सवार पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच मजदूर गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर हरियाणा से धान की रोपाई करके कार से जनपद पीलीभीत अपने घर लौट रहे थे।  इगलास सीओ डॉ. के.जी सिंह ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे कोतवाली खेर इलाके में अनाज मंडी के सामने कैंटर और ईको कार में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। कार सवार पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूर हरियाणा में धान की फसल की रोपाई करने के बाद कार से अपने घर जनपद पीलीभीत लौट रहे थे।

मृतकों के नाम 

 विपिन पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
अर्जुन पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
हरिओम पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
  लालता पुत्र चन्द्रका प्रसाद निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
 चालक ईको नाम पता अज्ञात ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *