दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग में हुए हादसे के बाद अब दिल्ली सरकार कोचिंग सेंटरों को नियमित करने के लिए नया कानून लेकर आने वाली है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसका एलान किया है। आतिशी ने बताया कि जैसे प्राइवेट स्कूल को एक कानून के तहत रेगुलेट किया जाता है, प्राइवेट अस्पतालों को कानून के तहत रेगुलेट किया जाता है वैसे ही कोचिंग इंस्टीट्यूट को रेगुलेट करने के लिए दिल्ली सरकार कानून लाएगी। इस कानून के लिए फीडबैक लेने के लिए एक मेल आईडी Coaching.law.feedback@gmail.com बनाया है। जिसपर अपना फीडबैक दिया जा सकता है। दिल्ली मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि दो महत्वपूर्ण चीजे सामने आई हैं, पहला है कि जो नाले उस क्षेत्र में जलभराव के लिए जिम्मेदार थे। जांच रिपोर्ट सामने आएगी और इन अधिकारियों के अलावा भी कोई भी अधिकारी शामिल हुआ। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली सरकार का नया एलान, ईमेल जारी

