हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में सुबह तड़के लगी बेकरी में आग,लाखों का नुक्सान

हरिद्वार। आज सुबह प्रातः काल हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में “बत्रा बेकरी व एजेंसी” में करीब 4 बजे सुबह तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेकरी में भारी आग लग गई। इस घटना की सूचना पाते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया,लेकिन इस घटना में किसी भी कर्मचारी हादसे का शिकार होने की कोई खबर नहीं है। 

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने आगजनी की इस घटना पर बताया है कि यह आग लगभग 4:10 बजे मौहल्ला तेलियान , कटहरा बाजार ज्वालापुर में बत्रा फूड प्रोडक्ट नामक फर्म में लगी। जिसकी सूचना हमें मिली। तत्काल कार्यवाही करते हुए अग्निशमन यूनिट मायापुर ने आग को बुझाना शुरू किया।

आपको बतादें कि आज (मंगलवार) को तड़के लगी इस आग में सीएफओ राजेन्द्र कुंवर भी मौके पर पहुंचे। भयंकर आग को देखते हुए मदद के लिए मायापुर व सिडकुल से अन्य यूनिटें मंगवाई गई। इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं है, आग नियंत्रित कर ली गई है। फर्म मालिक रमित बत्रा ने ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस अचानक लगी आग का कारण अभी तक शॉर्ट सर्किट बताया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *