अभिनेता अक्षय कुमार बीती रात मुंबई शहर की सबसे बड़ी बारात में शामिल होने नहीं पहुंचे। उनको कोरोना हो गया है। लेकिन, जो कुछ बीती रात तक सिनेमा की टिकट खिड़की पर हुआ वह भी उनके लिए किसी झटके का ही है। अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सरफिरा’ का पहले दिन का कलेक्शन अंतिम जानकारी के मुताबिक करीब 2.40 करोड़ रुपये रहा है।
इतना कम कलेक्शन इससे पहले अक्षय कुमार की किसी फिल्म का कोई 20 साल पहले हुआ था। अपनी खुद की फिल्मों के हिसाब से गिनें तो उनके करियर में पहले दिन के कलेक्शन के हिसाब से ये फिल्म 60वें नंबर पर है। अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सरफिरा’ उनकी 150वीं फिल्म बताई जा रही है। अपने परम मित्र विक्रम मल्होत्रा के साथ मिलकर अक्षय ने ये फिल्म खुद बनाई है।

