बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर बोल्डर अचानक से गिरे। तेजी से मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागे अच्छा ये हुए हुआ कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। जरा सी देर होती तो मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। जोशीमठ के समीप बंद बदरीनाथ हाईवे पर फिर से मलबा आने से पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई है साथ ही हाईवे बंद हुए आज तीसरा दिन है।
मौके पर ड्रि्लिंग मशीन के ऊपर भी भारी बोल्डर गिर गया। दूसरे दिन भी बदरीनाथ हाईवे नहीं खुलने से यात्रियों ने वाहनों में रात गुजारनी पड़ी। आज तीसरे दिन भी हाईवे की स्थिति नहीं सुधरी। बीआरओ बोल्डरों को हटाने में जुटा है। करीब 3000 तीर्थयात्री यहां फंसे हैं। दूसरे दिन हाईवे बंद होने से जोशीमठ और पीपलकोटी की ओर करीब 3000 तीर्थयात्री फंसे रहे। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को 3500 से अधिक खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए। हाईवे खुलता न देख कई तीर्थयात्री आसपास के होटलों में चले गए

