प्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षक एक-दूसरे के विद्यालयों में पढ़ाने जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज शिक्षा निदेशालय में होने वाली बैठक में इस पर सहमति होने की आशंका है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक विद्या भारती, केंद्रीय विद्यालयों, उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के विद्यालयों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। शिक्षा मंत्री के अनुसार, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत यह कार्यक्रम चलेगा और शिक्षक एक-दूसरे के शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को न सिर्फ ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पढ़ा सकेंगे बल्कि प्रयोगशाला एवं अन्य संसाधनों का भी इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए शुरूआत में कुछ विद्यालयों का चयन किया जाएगा। जिसके आसपास के विद्यालयों में यह कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक एक दूसरे शिक्षण संस्थानों को उनके विद्यालयों में चलाए जाने वाले नवाचार कार्यक्रमों को भी बताएंगे।
प्रदेश में अब शिक्षक एक-दूसरे शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को भी जाएंगे पढ़ाने

