मेडिकल में प्रवेश के लिए खत्म की जाए नीट,इन राज्यों के पत्र

चेन्नई : नीट-यूजी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन  जारी है। विपक्ष जहां दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मांग  कर रहा है। वहीं, अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखा है। उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार से राज्य को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) से छूट देने और राष्ट्रीय स्तर पर इस परीक्षा को समाप्त किए जाने की मांग की है। तमिलनाडु को नीट से छूट देने के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा लिखा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए चयन प्रक्रिया केवल 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर होनी चाहिए। इस बीच, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को लिखे अलग-अलग पत्रों स्टालिन ने  मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *