शेयर बाजार में उछाल,सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आईटी शेयरों में मजबूती से घरेलू शेयर बाजार में बढ़ोतरी जारी है। आज शुक्रवार को सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ खुला जबकि निफ्टी 23600 का स्तर पार कर गया। शुरुआत में बाजार में बिकवाली हावी हुई थी जिसके बाद आज सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 2.25 (0.00%) अंकों की गिरावट के साथ 77,476.68 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी भी बढ़त गंवाकर महज 31.16 (0.13%) अंकों की तेजी के साथ 23,598.15 पर कारोबार करता दिखा। कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की बढ़त के साथ 83.60 पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *