लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा करेगी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक़,यह बैठक होटल अशोक में आज सुबह 11 बजे से होगी। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता भी शामिल होने पहुंचे हैं।CWC बैठक से पहले कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘हम सीडब्ल्यूसी बैठक में सारे विषय पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी ने जनता का विषय हमेशा उजागर किया है। अगर आप उत्तर प्रदेश के वोटिंग पर नजर डालें तो प्रदेश के लोगों ने नरेंद्र मोदी जी को नकारा है। रायबरेली का मार्जिन वाराणसी के मार्जिन से ज्यादा है इसलिए नरेंद्र मोदी 5 साल तक पीएम नहीं रहेंगे।’कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘चुनाव के बाद हमारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होती है और स्थिति का विश्लेषण करती है…राहुल गांधी का यह 5वां कार्यकाल है। वह एक वरिष्ठ हैं…उन्हें संसदीय दल का नेता होना चाहिए।’
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी, राहुल गांधी पर बड़ा फैसला आने की उम्मीद

