शेयर बाजार से जुड़े लाइव ब्लॉग में आपका हार्दिक स्वागत है। आज चार जून है। आज लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आएंगे। ऐसे में आज इस बात का पटाक्षेप हो जाएगा कि चुनाव परिणाम बाजार पर क्या असर डालेंगे। पक्ष और विपक्ष में कांटे की टक्कर के बीच बाजार औंधे मुंह गिर गए हैं। बीते दिन जबरदस्त उछाल के बाद आज म,मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। निफ्टी ने साल 2024 में अब तक हासिल अपनी पूरी बढ़त गंवा दी है। अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी, एनटीपीसी और कोल इंडिया के शेयर निफ्टी के टॉप गिरावट पर आ गए हैं। यर बाजार में चुनाव परिणामों के दिन की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर के बीच सेंसेक्स पहली बार चुनाव परिणाम के दिन 6000 अंकों से अधिक फिसल गया।शेयर बाजार में चुनावी नतीजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 5188.93 (6.79%) अंकों की गिरावट के साथ 71,279.85 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी 1,627.10 (6.99%) अंक फिसल कर 21,636.80 पर कारोबार करता दिखा।
फिर से सहमा बाज़ार, सेंसेक्स में 6000 अंकों का गोता, निफ्टी 1600 अंक टूटा

