उत्तरकाशी : चुनावी माहौल में सभी राज्यों में हालचाल जारी है इसी कड़ी में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने जो ऐलान किया उससे भाजपा पार्टी और कांग्रेस सदके में आ गयीं हैं। आपको बतादें कि उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री सीट से आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल दावेदार है। इसके अलावा भाजपा व कांग्रेस में हलचल ये भी मच गई है कि राज्य की राजनैतिक सियासत में खुद को तीसरा विकल्प मान रही आम आदमी पार्टी 2022 के चुनाव में सरकार बनाने का पूरा भरोसा जाता रही है।
दिल्ली उपमुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान –
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड उत्तरकाशी पहुंचकर कहा कि कोठियाल गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगें। मनीष सिसोदिया ने आज ये भी कहा कि इस बार कर्नल कोठियाल को चुनकर उत्तराखंड के नए निर्माण को बनाने वाली सरकार बनाई जाएगी।
आपको बतादें कि विधायक गोपाल सिंह रावत के निधन के बाद गंगोत्री सीट पर उप चुनाव कराने के लिए आप पार्टी ने कर्नल कोठियाल को प्रत्याशी घोषित कर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनाव लड़ने की बात कही थी।कोठियाल पहले से ही उत्तरकाशी में जमे हैं और उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में बतौर प्राचार्य अपनी सेवाएं दी हैं।

