सुल्तानपुर में कई बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, मतदाताओं में उत्साह

आंबेडकर नगर:  लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 14 सीटों पर आज मतदान जारी है। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं। भदोही लोकसभा सीट के लिए सुबह से मतदान हो रहा है। सभी बूथों पर मतदाताओं की कतारें दिख रही हैं। कड़ी धूप में भी वोटरों का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपना काम निपटाने के बाद वोट डालने के लिए घर से निकल रही हैं।सुल्तानपुर में तेज धूप के कारण कई बूथों पर सन्नाटा हो रहा है। दोपहर में प्राथमिक विद्यालय कादीपुर बूथ संख्या 100 और बूथ संख्या 200 बौढ़िया बलमऊ में सन्नाटा पसरा है। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में मतदान करवाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल और कार्यकर्ता रूपेश जायसवाल आपस में भिड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। भाजपा द्वारा हनुमान मंदिर पर बस्ता लगाया गया था। वहीं यह घटना हुई। आजमगढ़ सीट पर 38.37 प्रतिशत वोटिंग आजमगढ़ सीट पर 38.37 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *