इस गांव में हुआ भूस्खलन, कम से कम 100 की मौत

पपुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में भूस्खलन होने से कम से कम 100 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, यहां एंगा प्रांत में काओकालम गांव के पास स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे आए भूस्खलन से कई घर तबाह हुए है।  राहत-बचाव कर्मी यहां लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। कई शवों को निकाला भी जा चुका है।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर एबीसी ने स्थानीय लोगों के हवाले से इस घटना की जानकारी साझा की है। काओकालम के एक शख्स ने चैनल को बताया कि लोगों के लिए राहत-बचाव कार्य काफी मुश्किल हुई हैं। कई भारी पत्थर, पेड़ और पौधे गिर गए हैं। इससे इमारतों को नुकसान पहुंचा और वह भी ढह गईं। इसके चलते शवों को खोजने में काफी मुश्किल आ रही है। एक और महिला एलिजाबेथ लारुमा ने कहा कि पास की पहाड़ी से मिट्टी और पेड़ों के गिरने से कई घर तबाह हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *