सीबीआई की बाल यौन उत्पीड़न केस में बड़ी कार्यवाही, 14 राज्यों में शुरू की छापेमारी

नई दिल्ली : सीबीआई ने कल  मंगलवार को इंटरनेट पर बाल यौन उत्पीड़न  के प्रसार में कथित तौर पर शामिल 14 राज्यों के  76 ठिकानों पर छापेमारी मारी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  सीबीआई के एक अधिकारी नें  बताया  है कि सीबीआई ने 23 अलग-अलग मामलों में 23 एफआईआर  दर्ज की हैं।  इसके आधार पर करीब  83 आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन यौन उत्पीड़न से  संबंधित मामले दर्ज किये गए है।

बता दें कि इन सभी मामलों में छोटे-छोटे बच्चों, लड़कियों की आपत्तिजनक फोटोज़  एवं वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से बनाकर अपलोड करने तथा  वीडियो के ज़रिये अवैध तौर पर उगाही करने एवं धमकाने से संबंधित थे।  सीबीआई ने इसी के आधार पर देश के 14  राज्यों के 76 अलग-अलग  ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। सीबीआई की टीम ने जिन राज्यों में छापेमारी शुरू की हैं उनमे  दिल्ली-एनसीआर , उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हिमाचल और आंध्र प्रदेश शामिल है।