नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस की जांच की आंच अब केजरीवाल के परिवार तक पहुंच गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस आज अरविंद केजरीवाल के माता-पिता और से पूछताछ करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि डाटा किसी दूसरे व्यक्ति को कॉपी करवाया गया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने होटल स्टाफ के अलावा उन जगहों की पड़ताल की जहां की लोकेशन मिली थी। इसके बाद पुलिस बीते दिन बुधवार सुबह बिभव को लेकर दिल्ली आ गई। पुलिस का कहना है कि लगातार बिभव पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट नहीं की। बृहस्पतिवार को बिभव का पुलिस रिमांड समाप्त हो जाएगा।
स्वाति मालीवाल-बिभव मामलें में केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, सीएम के माता-पिता से होगी पूछताछ
इसके बाद पुलिस बिभव को कोर्ट में पेश कर और रिमांड की मांग सकती है। जांच में पुलिस को बिभव के मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली थी। उसकी जब गहनता से पड़ताल की तो मुंबई में तीन अलग-अलग जगह के होने का पता चला। इसके आधार पर ही पुलिस मुंबई के तीनों स्थानों पर गई थी। इस मामलें में सीएम केजरीवाल ने अब चुप्पी तोड़ी है और कहा कि ‘उन्हें उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और न्याय मिलना चाहिए। वहीं, ट्वीट कर जानकारी दी है कि बृहस्पतिवार दिल्ली पुलिस इस मामले में उनके बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ करने के लिए आएगी। इस पर स्वाति मालीवाल का जवाब है कि जिनके ड्राइंग रूम में उनको पीटा गया, वो कह रहे हैं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए।

