कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे और पूजा-पाठ किया और उनका पूरा परिवार भी वहां उपस्थित रहा। यहां पर नामांकन से पहले पूजा करने की परंपरा सोनिया गांधी ने 2004 में शुरू की थी। राहुल गांधी ने भी इस परंपरा को निभाया। सोनिया गांधी ने सबसे पहले 1999 में अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन 2004 में राहुल गांधी के लिए सीट छोड़ दी तब से वह रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद थीं। इस बार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उनकी सीट पर राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव हार गए थे। इस बार फिर उनके अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन नामांकन के अंतिम दिन राहुल गांधी ने सीट बदल दी।
राहुल गांधी ने किया नामांकन, माँ के साथ की पूजा

