नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। मिडफील्डर सलीमा टेटे को अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया के स्थान पर अब इस माह के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिए भारत की 24 सदस्यीय महिला हॉकी टीम का कप्तान चुना गया है। नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया है। सलीमा ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में लिखा है कि मुझे खुशी है कि टीम की कप्तानी दी गई है। यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे लेकर मैं जोश में हूँ। हमारे पास मजबूत टीम है जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी हैं।उन्होंने कहा, ‘एफआईएच प्रो लीग के आगामी बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय महिला हॉकी टीम में बदलाव, सलीमा टेटे बनीं कप्तान

