ग्वालियर : गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। ज्योतिरादित्य की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए निकल गयीं हैं। उनके दो मई तक के दौरे निरस्त कर दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी पिछले तीन माह से एम्स में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को राजमाता माधवी राजे जी के अचानक एम्स अस्पताल में हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रियदर्शनी राजे सिंधिया जी उनके पास पहुंचने के लिए दिल्ली रवाना हुई हैं । इस कारण प्रियदर्शनी के 2 मई तक के दौरे फिलहाल निरस्त कर दिए गए हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी हालत नाजुक है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की हालत नाजुक, दिल्ली रवाना

