इससे पहले,अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर फैसला न होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। दावेदार के नाम को लेकर चल रही उलझन के बीच मंगलवार की शाम को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बीते दिन मंगलवार को कांग्रेसी ‘अमेठी मांगे गांधी परिवार, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी’ का नारा लगा रहे थे। धरना दे रहे लोगों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र सहित अन्य कांग्रेसी इसमें शामिल हैं। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बीते दिन सोमवार को नामांकन दाखिल किया है। कयास हैं कि इस सीट पर गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा लेकिन अभी तक घोषणा न होने से कार्यकर्ताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने किया खुदकुशी प्रयास, टिकट फाइनल न होने से नाराज़
अमेठी : अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में बीते दिन मंगलवार की देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने की कोशिश की। हालांकि समय रहते कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया। ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने अमेठी से अब तक टिकट फाइनल नहीं होने से खफा होकर यह कदम उठाने की कोशिश की। कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग है।

