WhatsApp से जुड़ी अहम खबर, बंद न हो जाए आपका एकाउंट

व्हाट्सएप नई शर्तें लेकर आया है जिसके बाद पूरे देश में नई बहस छिड़ गई है। लोग सोशल मीडिया पर मैसेजिंग एप के नए नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।
Whatsapp यूज़र्स के एप पर नई शर्तों को मानने के लिए नोटिफिकेशन आ रहे हैं। इनको स्वीकारने के लिए 8 फरवरी तक कि मोहलत दी जा रही है।
कंपनी के मुताबिक जो यूजर इन शर्तों को स्वीकार नही करेंगे उनके व्हाट्सएप एकाउंट 8 फरवरी को स्वतः डिलीट हो जाएंगे।
नई शर्तों के मुताबिक व्हाट्सएप का डेटा फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे एप पर भी इस्तेमाल हो सकेगा।
दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा लोग Whatsapp का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस एंड प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर दिया है।
इसके अनुसार व्हाट्सएप पर शेयर होने वाली फ़ोटो, वीडियो आदि इंटरनेट पर भी इस्तेमाल हो सकेंगी।
इसका मतलब ये हुआ कि फेसबुक जैसी साइट्स आपके डेटा से आपकी रुचि जानकर उससे संबंधित कंटेंट व विज्ञापन आपको परोस सकेंगी।
हालांकि व्हाट्सएप द्वारा अपनी पॉलिसी को बदलने का विरोध शुरू हो गया है।
इसके यूज़र्स एप को अनइंस्टॉल करने की बात भी करने लगे हैं। लोग अपने डेटा को शेयर करने पर एतराज जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *