देहरादून : जहाँ देश के काई राज्यों की हवा में धुंद फैली हुई है वहीँ इसी कड़ी में अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई दिन बाद भी प्रदूषण के स्तर में कोई तब्दीली नहीं हुई है। पटाखों और रोशनी का त्यौहार दीपावली के बाद अब भी वायु प्रदूषण और एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में जो उछाल बाकी है। अभी भी प्रदूषण लगातार बना हुआ है। इसके कारण दून में भी सांस लेने में घुटन का खतरा बढ़ा हुआ है। डॉक्टरों की मानें तो ,हवा में मौजूद यह खतरनाक तत्व नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषकर सांस संबंधित समस्याओं वाले मरीजों को इसके कारण काफी दिक्कतें हो सकती है।
राजधानी में वायु स्तर में मौजूद खतरनाक तत्वों का स्तर खतरनाक बना हुआ है। दीपावली के बाद सामान्य तौर पर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों के दौरान इसमें कुछ कमी आई है, लेकिन अब दिल्ली में खराब हुई हवा के कारण उत्तराखंड पर भी असर पड़ने का खतरा जताया जा रहा है। पीएम 2.5 का एक्यूआई 449, सवेरे पीएम 10 का एक्यूआई 425 बना हुआ है, जो बेहद खतरनाक स्तर है। इसके अलावा हवा में 65 फीसदी नमी भी बनी हुई है।

