केजरीवाल की सेहत की उपराज्यपाल ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की जेल में सेहत को लेकर राजधानी के सियासत में गरम माहौल है। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को इंसुलिन देने के मामले में जेल के डीजी से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। एलजी ने मंत्रियों और आप नेताओं के बयानों पर आधारित रिपोर्टों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जेल में केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा। इस आरोप के बाद उपराज्यपाल ने जेल के डीजी से तथ्यात्मक और व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जेल एक हस्तांतरित विषय के रूप में सीधे और पूरी तरह से दिल्ली सरकार के अधीन आता है। उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि सीएम के स्वास्थ्य के संबंध में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि ये सब केजरीवाल की जेल से बाहर आने की तरकीब है। वह अपना वजन बढ़ा रहे हैं ताकि मेडिकल आधार पर जमानत मिल सके। जांच एजेंसी ने जो जानकारी न्यायालय को दी है, वह चौंकाने वाली है। जेल में रहते हुए उनका वजन एक किलो बढ़ा है। टाइप-2 डायबिटीज होने के बावजूद सीएम जेल में लगातार घर से मिठाई और आम मंगवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *