Train accident: चार युवकों की मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर रेलवे फाटक पर ट्रायल ट्रेन Train accident की चपेट में आने से हुई चार युवकों की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
लोगों ने शुक्रवार की सुबह फाटक पर एकत्र होकर जाम लगा दिया और यहां धरने पर बैठ गए।
हरिद्वार ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की।
पुलिस और रेलवे के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।
गुरुवार की देर शाम ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से जमालपुर फाटक पर सीतापुर निवासी चार युवक प्रवीण चौहान, मयूर चौहान, गोलू उर्फ हैप्पी, विशाल चौहान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी।
शुक्रवार सुबह घटना से गुस्साएं लोग फाटक जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। Train accident
भाजपा विधायक यतीश्वरानंद, आदेश चौहान और कांग्रेस इंटक के नेता राजबीर चौहान समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विधायको ने मांग उठाई की मृतकों के परिवार को रेलवे की ओर से मुआवजा दिया जाए। साथ ही पटरी के किनारे 12 फुट ऊंची दीवार कर तारबाड़ करने की भी बात कही।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदयी कृष्णराज एस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *