मुरादाबाद : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुरादाबाद पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी में पहले डर का माहौल था। कारोबारी अपनी जमीन, दुकान और मकान छोड़कर पलायन कर रहे थे। अब योगी सरकार में यहां से गुंडे और माफिया भाग रहे हैं। व्यापारी अपना व्यापार कर रहे हैं और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 2013 में पश्चिम उत्तर प्रदेश में दंगे, गो तस्करी और गुंडों का राज था।
मुरादाबाद में अमित शाह, योगी सरकार ने ख़त्म किया अपराध
गो तस्करी की जगह वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट का काम शुरू हुआ है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से व्यापारी पलायन कर रहा था। कैराना से हिंदू पलायन कर रहा था। आपने सपा को हटाया तो अब यहां से व्यापारी और हिंदू, कमजोर की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने का काम किया है। मोदी सरकार में राम मंदिर को तैयार करवाया गया। आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2014 और 2019 में मोदी के पीएम बनने का सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश था। उत्तर प्रदेश ने 2014 में 73 सीटें और 2019 में 65 सीटें दीं और इसलिए पीएम मोदी बन गए। उनको अपने वोट बैंक का डर सता रहा था।

