कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अपनी आवाज हुई वायरल, मतदान के लिए फैलाई जागरूकता

नैनीताल : 19 अप्रैल को मतदान के दिन वोटों का प्रतिशत अधिकाधिक बढ़ाने के लिए जहां एक ओर स्वीप की तरफ से जागरूकता अभियान   चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अब कुमाऊं कमिश्नर और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक रावत का गीत सुन ओ आमा, बूबू, मतदान करी आला…. भी आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता को लेकर मीडिया व सोशल मीडिया समेत अन्य ज़रियो से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और इसके बेहतर नतीजे भी सामने आ रहे हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने गीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *